देहरादून
दिनांक 11-11-2024 को किशननगर चौक में हुई वाहन दुर्घटना के समय दुर्घटनास्थल के पास मौजूद दीपक पाण्डेय पुत्र ऋषिकेश पाण्डे, निवासी टी०एच०डी०सी० कालोनी, फेस-1, देहराखास, देहरादून, मूल निवासी लखनऊ द्वारा दुर्घटना में घायल युवक सिद्वेश अग्रवाल को तत्काल पुलिस की सहायता से उपचार हेतु सिनर्जी अस्पताल पहुुंचाया गया, उनके द्वारा किये गये उक्त कार्य तथा दुर्घटना में घायल व्यक्ति की त्वरित सहायता पर एसएसपी देहरादून द्वारा दीपक पाण्डेय से पुलिस कार्यालय देहरादून में भेंट की गई। भेंट के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उनसे घटना के संबंध में जानकारी ली गयी तथा उनके द्वारा किये गये कार्य पर उनकी प्रशांसा करते हुए Good Samaritan स्कीम के तहत उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
दीपक पाण्डे से वार्ता में उनके द्वारा बताया गया कि वे क्रिटीकल केयर यूनिफाइड कम्पनी, जो होम केयर सर्विस प्रोवाइड कराने का कार्य करती है, में केयर मैनेजर/नर्सिंग सुपरवाइजर के पद पर है तथा दुर्घटना के समय वह गढी से मैक्स हॉस्पिटल की ओर जा रहे थे। दुर्घटना घटित होने पर उनके द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पास जाकर वाहन में पडे युवाओ की नब्ज चैक की गई, तो उनमें से एक युवक की नब्ज चल रही थी, जिसे उनके द्वारा पुलिस की सहायता से तत्काल उपचार हेतु सिनर्जी अस्पताल में पहुंचाया गया था।



More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय परिवार के दिव्यांग बुजुर्ग को व्हीलचेयर की भेंट
देहरादून हत्याकांड प्रकरण में एसपी मुख्यालय ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, परिवार का पक्ष सुनकर जुटाई अहम जानकारी, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा, कोतवाली और खुड़बुड़ा चौकी के रिकॉर्ड की गहन समीक्षा, महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: विशाखा अशोक भदाणे (IPS)
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का रुद्रप्रयाग जनपद दौरा, कमेड़ा में लगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर, 35 में से 20 समस्याओं का मौके पर समाधान, शेष पर समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश, अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान- डॉ. आर. राजेश कुमार