देहरादून : महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में उनके चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, हमें अपने जीवन में उनके सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज में शांति, समृद्धि और सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के आदर्श हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के मूल्यों और सिद्धान्तों पर आधारित जीवनशैली के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हमें जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी और उपनिदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित सूचना निदेशालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश