देहरादून : थाना विकासनगर को बाजार क्षेत्र में कुछ महिलाओं द्वारा आने जाने वाले लोगो को अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाने का प्रयास करने तथा उससे आने जाने वाले लोगो को दिक्कत होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची, मौके पर बाजार क्षेत्र में 05 महिलाओ द्वारा आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे करते हुए पाया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा पाँचों महिलाओं को मौके से हिरासत में लिया गया, जिनके विरुद्ध थाना विकासनगर पर अंतर्गत धारा 296 भा0न्या0सं0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-*
1- अनीता पत्नी तुलसी चौहान निवासी आदुवाला जुडली विकासनगर उम्र 45 वर्ष
2- गेंदु देवी पत्नी विनोद निवासी रवाडा कालसी देहरादून उम्र 40 वर्ष
3- जग्गा देवी पत्नी फकीरा निवासी रवाडा कालसी देहरादून उम्र 49 वर्ष,
4- सुलेखा देवी पत्नी अशोक निवासी मदीना बस्ती विकासनगर मूलपता बसंतपुर सीवान बिहार उम्र 40 वर्ष 5- सबीना उर्फ बेबी पत्नी मुख्तार निवासी पहाडीगली विकासनगर उम्र 35 वर्ष’
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० सनोज कुमार
2- म०उ०नि० नीमा रावत
3- का० प्रदीप ,
4- का० बीर सिंह ,
5- पी०आर०डी० उजला रावत

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ