देहरादून :
01- वादी निवासी 02 बच्ची रोड गोविंद विहार थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी छोटी बहन अपने पति से नाराज होकर कहीं चली गई है और उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। प्रार्थना पत्र के आधार पर उपरोक्त महिला की गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की गई।
02- वादी निवासी काठ बांग्ला थाना राजपुर देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है और उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। प्रार्थना पत्र के आधार पर बालिका की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की गई।
घटनाओ की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा महिलाओ की यथाशीघ्र सकुशल बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये। दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना राजपुर पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमो द्वारा दोनो गुमशुदाओं के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित करते हुए सुरागरसी पतारसी की गई। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त दोनो गुमशुदाओं की तस्वीरो को सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से आस-पास के थानों में प्रसारित की गई । पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप उक्त दोनो गुमशुदा महिलाओं में से एक महिला को अहमदाबाद गुजरात तथा दूसरी महिला को अंबेडकर नगर दिल्ली से सकुशल बरामद कर उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही पर महिलााओं के परिवारजनो द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की सराहना करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम*
1- Asi सर्वेश कुमार
2-Asi राजकुमार शर्मा
3-म0कां0 सुमित्रा
4-म0कां0 प्रीति,

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश