उत्तरकाशी
उत्तरकाशी में हिंदूवादी संगठन के तमाम नेता और स्थानीय लोग एक मस्जिद को अवैध बता कर उसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं … और जिला प्रशासन से इस पर ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आज कई सामाजिक संगठन और स्थानीय जनता ने कलेक्टर परिसर पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन देने की कोशिश की … लेकिन पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट जाने वाला रास्ता तथा मस्जिद की ओर जाने वाले रास्ते को बीच में ही बेरीकेटिंग लगाकर रोक दिया… पुलिस की इस कार्यवाही से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा प्रदर्शन उग्र होने लगा … इसी बीच पुलिस ने अचानक लोगों पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े… जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।

More Stories
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट