देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने भेंट की। नैनीताल की दीपाली ने दुबई के अबू धाबी में सितम्बर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। उन्होंने 33 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री ने दीपाली को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर दीपाली के पिता रणजीत सिंह थापा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य एवं सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी मौजूद थे।

More Stories
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित