देहरादून
थाना सेलाकुई पर सूचना प्राप्त हुई की फार्मा इंडस्ट्री में हैव कंपनी में आग लगने से कुछ व्यक्ति झुलस गए हैं, सूचना पर तत्काल सेलाकुई पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौके से झुलसे व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार हेतु ग्राफिक ऐरा अस्पताल भिजवाया गया तथा फायर सर्विस के माध्यम से आग को बुझाया गया। सभी घायल व्यक्तियों का उपचार ग्राफिक ऐरा अस्पताल में चल रहा है। घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, प्रथमदृष्टया कंपनी के अंदर गैस पाइप में लीकेज के कारण आग लगना प्रकाश में आया है। आग लगने के विस्तृत कारणों की जाँच की जा रही है।
*नाम पता पीड़ित व्यक्ति :-*
1- सौरभ सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी बामनगांव रुद्रप्रयाग
2- खुशबू पुत्री जुबेर अली निवासी शंकरपुर
3- सूरत सिंह बिष्ट पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट निवासी नोएडा
4- गौरव कुमार पुत्र संजय सिंह निवासी हरिपुर सेलाकुई
5- नितिन कुमार पुत्र मिट्ठू लाल निवासी विकास नगर
6- कपिल कुमार पुत्र दिनेश सिंह निवासी हरिपुर सेलाकुई
7- राहुल कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी सेलाकुई
8- प्रवीण कुमार पुत्र मथुरा लाल निवासी विकास नगर
9- विशाल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी शंकरपुर
10- प्रवेश कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी शंकरपुर
11- पूजा देवी पुत्री प्रकाश कुमार निवासी शंकरपुर

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश