देहरादून
एसएसपी देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओ में प्रभावी अकुंश लगाने हेतु यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में दिनांक 25-11-2024 की रात्री में दून पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए ओवर लोडिंग तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरूद्व कार्यवाही की गई, इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ओवर लोडिंग कर रहे 34 डम्परों/ एल०पी० ट्रक तथा 02 यूटिलिटी वाहनो को सीज किया गया, साथ ही 07 डम्परो के मा0 न्यायालय के चालान किये गये। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 वाहन चालको को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा सम्बन्धित वाहनो को सीज किया गया।



More Stories
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित