देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर* द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ANTF को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में आज दिनांक 04.12.2024 को उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना राजपुर क्षेत्र से आज 01 अन्र्तराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से करीब 1 किलो 16 ग्राम अवैध चरस की बरामदगी की गई है जिसे यह तस्कर मोरी उत्तरकाशी के रहने वाले प्रेम लाल से खरीदकर देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर अपने पैडलरों को सप्लाई करने वाला था। पकड़ा गया *ड्रग तस्कर 1- जसवीर सिंह पुत्र तिलक सिंह पता- लोअर तुनवाला थाना रायपुर जनपद देहरादून* के विरूद्ध थाना राजपुर देहरादून पर एएनटीएफ टीम द्वारा अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है। यह यह व्यक्ति पेशे से इलेक्ट्रीशियन है तथा इलेक्ट्रिशियन की आड़ में थाना रायपुर क्षेत्र में अपने एजेंटों को ड्रग की सप्लाई करता था, इस संबंध में एसटीएफ द्वारा और अन्य जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है।
*एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ़ नवनीत सिंह भुल्लर* द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ANTF टीम को विगत काफी समय से जानकारी मिल रही थी कि देहरादून क्षेत्र में काफी मात्रा में ड्रग की सप्लाई की जा रही है जिस पर मेन्यूवली काम करते हुए ड्रग डीलर को चिन्हित किया गया एवं उसकी निगरानी एवं गिरफ्तारी के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ANTF टीम द्वारा अपना जाल बिछाया गया जिसके फलस्वरूप दिनांक 04.12.2024 को दोपहर लगभग 12 बजे करीब कैनाल रोड़, इन्द्र बाब मार्ग देहरादून से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 16 ग्र्राम अवैध चरस की बरामदगी की गई है।
अभियुक्त से पूछताछ में बताया है कि वह पकड़ी गई चरस को मोरी उत्तरकाशी के रहने वाले प्रेम लाल व उसकी पत्नी से कई बार ला चुके है । अभियुक्त द्वारा बतायी गई जानकारी के अनुसार स्थानीय पैडलरों के खिलाफ एएनटीएफ टीम द्वारा शीध्र ही कार्यवाही की जाएगी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
*1 जसवीर सिंह पुत्र तिलक सिंह पता- लोअर तुनवाला थाना रायपुर जनपद देहरादून*
*बरामदगी का विवरण – 1 किलो 016 ग्राम अवैध चरस*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर* द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
*एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536**
*एएनटीएफ/एसटीएफ टीम*
*1- उ0नि0 सत्येन्द्र सिंह*
*2- हे0का0 नरेन्द्र पुरी*
*3- हे0का0 मनमोहन*
*4- का0 रामचन्द्र सिंह*
*5- का0 दीपक नेगी*
*6- का0 आमिर*



More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश