देहरादून
आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों ,साइबर धोखाधडी, महिला तथा बाल अपराधों एवं यातायात के नियमो का पालन किये जाने के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को समय-समय पर अपने-अपने क्षेत्रो में शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक मंचो पर जागरुकता अभियान चलाये जाने निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों मे नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक: 14-12-2024 को थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत स्थित चार्ल्स वैन एकेडमी भोगपुर में रानीपोखरी पुलिस द्वारा छात्र/छात्राओं के मध्य जाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित सभी छात्र छात्राओं तथा अध्यापकगणो को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर धोखाधडी के प्रकार तथा बचावों, महिला तथा बाल अपराधों एवं यातायात के नियमों का पालन करने तथा यातायात के नियमों का उल्लघंन करने के परिणाम स्वरूप होने वाली हानियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस बीच उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा सभी विषयों पर पूछे गये प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं के सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा विस्तृत रूप से उनका जवाब देते हुए विचारों, प्रश्नों एवं सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही किसी प्रकार का साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल उसकी सूचना टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर 1930 पर देने की जानकारी दी गई।
इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापकगणों से स्वंय जागरूक रहते हुए अपने परिजनों तथा आस-पास के लोगों को भी उक्त सभी विषयों के सम्बन्ध में जागरूक करने की अपेक्षा की गयी।



More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश