मसूरी
आज दिनांक 18/12 /2024 को स्कॉर्पियो गाड़ी UK07FX 1009 जो देहरादून से धनोल्टी जा रही थी जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे, धनोल्टी कैसेल रेस्टोरेंट पर अपनी गाड़ी को पार्क करते हुए रेस्टोरेंट में बगल में पार्किंग स्थल पर आगे जगह का अंदाजा न लगने पर गाड़ी चालक द्वारा अनियंत्रित होकर पार्किंग स्थल की बेरीकेट तोड़कर पार्किंग से नीचे गिर कर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, उक्त दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई व तीन व्यक्ति घायल हो गए घायलों को तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।
प्राथमिक रूप से जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण प्रथमदृष्टया व आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर वाहन चालक द्वारा रेस्टोरेंट के बगल में पार्किंग स्थल पर गाड़ी पार्क करते समय पार्किंग स्थल का अंदाजा न लगाने के फलस्वरुप पार्किंग की बेरिकेट तोड़कर नीचे खाई में गिरकर दुर्घटना होना पाया गया है, घटना के कारण की विस्तृत जानकारी की जा रही है।
*मृतक*
1 हरपाल सिंह पवार पुत्र स्वर्गीय तेज सिंह पवार उम्र 46 वर्ष
2 दिलीप सिंह पवार पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह पवार उम्र 48 वर्ष
निवासी गण kandisaud विकोल टिहरी गढ़वाल।
*घायल*
1 वीरेंद्र सिंह पुत्र शूरवीर सिंह उम्र 46 वर्ष
2 दीवान सिंह पवार पुत्र अवल सिंह पवार उम्र 54 वर्ष
निवासी गण kandisaud विकोल टिहरी गढ़वाल।
3 विजय लाल पुत्र स्वर्गीय संतू लाल उम्र 40 वर्ष निवासी धरासू उत्तरकाशी।

More Stories
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकाला गया 60 किलोग्राम शहद
एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार