देहरादून
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक हाथ में पिस्टल नुमा चीज को पकड़ कर खतरनाक ढंग से मोटरसाइकिल को चलाता हुआ दिख रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे युवक के विरुद्ध आवश्यकता कार्यवाही के निर्देश दिए गए, जिस पर पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे युवक के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक शौर्य पुत्र गिर विजय डांडिया निवासी H- 322 नेहरू कॉलोनी, देहरादून उम्र 21 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए अपनी तथा दूसरों की जान खतरे में डालने पर हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गई तथा अभियुक्त द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को एम०वी० एक्ट में सीज किया गया। वीडियो में अभियुक्त के हाथ में दिख रही पिस्टल नुमा चीज बच्चों के खेलने वाली पिस्तौल निकली, जिसे पुलिस द्वारा अभियुक्त के पास से बरामद किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश