देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के फूलों का अवलोकन किया। उन्होंने ट्यूलिप प्रजाति के पुष्पों का भी अवलोकन किया। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार बागवानी को निरंतर बढ़ावा दे रही है। राज्य में फूलों की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कई कृषक, ट्यूलिप प्रजाति के फूलों की बड़े पैमाने पर खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी आय बढ़ी है। इन फूलों के डिमांड पूरे देश में है। उन्होंने कहा राज्य में फूलों की खेती की अपार संभावना हैं। जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ न्याय आपके द्वार’ अभियान को मिली नई मजबूती, Revenue Court Case Management System’ से घर बैठे दर्ज होंगे भूमि विवाद
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा, कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन