
देहरादून
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, आईएएस ने बुधवार को एमडीडीए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर प्राधिकरण परिसर में रंगों की खूबसूरत छटा बिखरी रही। तिवारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में सौहार्द, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि होली रंगों,भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है, जो हमें आपसी प्रेम और सद्भावना का संदेश देता है।


होली मिलन समारोह के दौरान संगीत और लोकगीतों का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एमडीडीए परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी और आपसी सौहार्द का परिचय दिया।
इस अवसर पर एमडीडीए के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में मिठाइयों और पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। सभी ने मिलकर होली के इस पावन पर्व को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।

More Stories
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का किया सम्मान, 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था–सीएम