
देहरादून
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (विकासनगर) की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह अप्रैल 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (विकासनगर) द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत हैः-
*1- अ0उ0नि0 स0पु0 जवाहर सिंह,* इनका सेवाकाल 40 वर्ष, 06 माह 18 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 02 पीएसी सीतापुर, 46 पीएसी रूद्रपुर, 24 पीएसी मुरादाबाद, 40 पीएसी हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
*2- अ0उ0नि0 ना0पु0, श्रीमती नंदा देवी,* इनका सेवाकाल 36 वर्ष, 02 माह 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद उत्तरकाशी, सीबीसीआईडी देहरादून, पौडी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (विकासनगर), क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के परिवारजनों के अतिरिक्त दून पुलिस परिवार के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश