देहरादून
आज दिनांक 01/05/2025 को वादी हेमंत सेमवाल द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 30/04/25 की रात्रि में आरिफ और उसकी पत्नी फराह द्वारा कुछ अन्य लड़कों के साथ मिलकर उनकी दुकान पर आकर उसके साथ मार पीट की गई, जिसमें उसके सिर पर चोटें आई हैं। उक्त तहरीर पर थाना नेहरु कालोनी पर मु0अ0सं0-169/25 धारा- 191(2),118(1) BNS पंजिकृत किया गया है।
प्रकरण में अब तक की जांच में प्रकाश में आया है कि दोनों पक्षों का आपस में पैसों के लेन देन को लेकर पुराना विवाद था, जिसके चलते अभियुक्तों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था, घटना के पश्चात वादी को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था तथा जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।
प्रकरण के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना में शामिल दोनो दंपति अभियुक्तों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।
*विवरण अभियुक्त :-*
1- आरिफ पुत्र शमीम निवासी आजाद विहार बंजारावाला थाना पटेलनगर
2- फराह पत्नी आरिफ निवासी उपरोक्त

More Stories
तेजी व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक युवती की हो गयी थी मृत्यु
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट
ढोल- नगाड़ो के साथ अपराधियों की पोल खोलती दून पुलिस, वांछित/ईनामी अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, जानलेवा हमले के अभियोग मे फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्की की उदघोषणा करने उसके घर पहुँची पुलिस