देहरादून
दिनांक 02/05/2025 को थाना नेहरू कॉलोनी पर नेहरू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया की उनकी नाबालिक बहन को बंटी नाम का व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया, जहाँ उसने उनकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु०अ०सं०- 171/25 धारा- 5(j)(ii)/6 पोक्सो अधिनियम व 65(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियोग में वांछित अभियुक्त बंटी को नेहरुकोलोनी क्षेत्र में एलआईसी बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त ;-*
बंटी पुत्र शीशराम निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 स्मृति रावत
2- म0का0 प्रिया चौहान
3- हे0कानि0 राजमोहन खत्री
4- कानि0 सुधांशु चौधरी

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश