देहरादून
शहर में शनिवार देर शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी दौरान एक बड़ा हादसा भी हो गया। शिमला बाईपास निवासी एक 63 वर्षीय महिला की तेज आंधी के चलते लिप्टिस का पेड़ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान रेखा (63 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शाम को तहसील की पार्किंग की ओर से सब्जी लेकर लौट रही थीं, तभी तेज आंधी में अचानक एक लिप्टिस का पेड़ उखड़कर उनके ऊपर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में महिला को तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि महिला के पति भारतीय सेना में तैनात हैं। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश