देहरादून
वादिनी निवासी डोईवााला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 28-06-2025 को एक प्रार्थना पत्र दिया कि आमीर पुत्र साजिद अली निवासी केस्तवाडा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र -17 वर्ष को घर से देहरादून घूमने के लिए अपने साथ ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 -178/2025 धारा: 64(1) बीएनएस व 5(जे)(2)/6 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनांक: 30-06-25 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आमीर उपरोक्त को दबिश देते हुए सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
आमीर पुत्र साजिद अली निवासी केस्तवाडा, थाना देवबन्द, जिला सहारनपुर, उम्र- 21 वर्ष।
*पुलिस टीम :-*
1- म0उ0नि0 भावना
2- कानि0 लाखन सिंह
3- कानि0 सत्यवीर सिंह

More Stories
एस०टी०एफ० / साइबर क्राइम उत्तराखण्ड की कार्यवाही, निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा, साईबर अपराधियों के द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम की गयी थी बीस लाख रुपये की ठगी
धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक : देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क
नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार