देहरादून
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विभिन्न क्षेत्रों से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अस्थल जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा समर्थित विजयी उम्मीदवार बीर सिंह चौहान के नेतृत्व में जन प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोशी से मुलाकात की।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और प्रदेश के ग्रामीण विकास में सक्रिय योगदान दें। मंत्री गणेश जोशी ने सभी को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सजग और सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर नव निर्वाचित अस्थल जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, ग्राम पंचायत सरोना से सुशील नेगी, छमरौली से रेशम दास, नाली कला से अरविंद राणा, शेरकी बोंठा से श्याम सिंह पयाल, शेरा गांव से संजय सिंह, सरखेत तिमलीमान सिंह से सागर पवांर, कार्लीगाड़ से राकेश जवाडी, सिल्ला से मगन उनियाल, ग्राम प्रधान आशा देवी एवं भूरांसखंडा से पूनम देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक