देहरादून
रायपुर निवासी एक महिला द्वारा थाना रायपुर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि रोहित ठाकुर नाम के एक युवक द्वारा उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता/सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर गठित टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 13-10-25 को अभियुक्त को जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
रोहित ठाकुर पुत्र दीपक ठाकुर निवासी ग्राम नारायणपुर रामजी उर्फ तेलीपुरा थाना नगीना, जिला बिजनौर, उ0प्र0, उम्र -25 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- म0उ0नि0 रजनी चमोली
2- अ0उ0नि0 सुनील रावत
3- का0 नरेन्द्र भण्डारी

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ