देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 30/11/2025 को थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि नंदा की चौकी के पास एक बस चालक तथा छोटा टोयोटा ट्रक के चालक के बीच पास न देने को लेकर विवाद हो गया है तथा दोंनो पक्षों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग व मारपीट की जा रही है।
सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों वाहन चालकों के बीच धूलकोट तिराहे से एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ और वाहन को पास न दिए जाने के कारण विवाद हो गया था, जिसके चलते दोनो पक्षो व उनके जानने वालों के बीच लड़ाई झगड़ा हो गया था। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ही पक्ष एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गए, जिस पर मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों को मौके से हिरासत में लिया गया, जिनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
*हिरासत में लिए व्यक्तियों का विवरण*
1- *राजेश कुमार पुत्र फेरू सिंह निवासी अपर कोल्हू पानी नंदा की चौकी प्रेमनगर जनपद देहरादून*
2- *सूरज लोहान पुत्र राजेश कुमार निवासी उपरोक्त*
*3- सचिन पुत्र नरेश निवासी लांघा सहसपुर जनपद देहरादून*
4- *प्रीतम सिंह पुत्र राम सिंह निवासी डाकपत्थर विकास नगर जनपद देहरादून*
5- *जितेंद्र पंडित पुत्र स्वर्गीय रतन सिंह निवासी डाकपत्थर रोड विकासनगर देहरादून*

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ