देहरादून
आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्धों की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों संदिग्ध वाहनो/व्यक्तियों की तलाश हेतु नियमित चेकिंग के अतिरिक्त समय- समय पर अलग- अलग स्थानों पर वृहद स्तर पर आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में आज दिनांक- 05/12/2025 की प्रात: जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगभग 3506 वाहनों की सघन चैकिंग करते हुए 6374 व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई। साथ ही यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही गयी।
इसके अतिरिक्त सांय के समय सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, मॉल व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर आकस्मिक रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस, डॉग स्क्वाड तथा बम डिस्पोजल टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन में यात्रियों/ वाहनों की सघन चेकिंग की गई, साथ ही भीड़ भाड़ वाले स्थानों, मॉल, शॉपिंग काम्प्लेक्स आदि स्थानों व उनके पार्किंग एरिया व आस पास अंधेरे स्थानों में चेकिंग कर संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश