देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते हुए उनकी कुशलक्षेम लेने तथा उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
उक्त आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 07-12-25 को मसूरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे सीनियर सिटीजन्स से मुलाकात कर उनकी कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गयी, साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु चीता पुलिस तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये गये। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा सभी बुजुर्गों को साइबर क्राइम के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। सभी बुजुर्गों ने दून पुलिस द्वारा की जा रही पहल एव प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ रखकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया गया।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल