देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में सेवारत पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशभर में सेवारत पूर्व सैनिकों को स्थानांतरण में छूट प्रदान किए जाने के संबंध में एक पत्र सौंपा।
हल्द्वानी से आए प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सेवारत पूर्व सैनिक अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में वर्षों तक सेवा देने के बाद सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त होते हैं। इसके उपरांत जब वे राज्य सरकार की सेवा में आते हैं, तो उन्हें पुनः 15 से 20 वर्षों तक दुर्गम क्षेत्रों में ही सेवाएं देनी पड़ती हैं, जबकि उन्हें कभी भी सुगम क्षेत्र में सेवा का अवसर नहीं मिल पाता। उन्होंने इस स्थिति को देखते हुए स्थानांतरण अधिनियम 2017 में आवश्यक संशोधन किए जाने की मांग की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सेवारत पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी। उन्होंने कहा कि इस विषय में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान बलवंत सिंह गैड़ा, शमशेर सिंह, दिनेश चंद्र, सुरेंद्र सिंह भंडारी, दीपेंद्र चंद्र, दलीप सिंह रावत, गोविंद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकाला गया 60 किलोग्राम शहद
एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार