देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सर्वे ऑफ इंडिया के मुख्यालय को देहरादून से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव पर व्यक्त की गई चिंता के संबंध में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस विषय पर अभी तक कोई स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है।
इस सम्बंध में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया कि सर्वे ऑफ इंडिया के मुख्यालय को देहरादून से अन्यत्र स्थानांतरित किये जाने संबंधी किसी भी प्रस्ताव को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अब तक मंजूरी नहीं दी गई है।
केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए इस विषय तथा सर्वे ऑफ इंडिया के ऐतिहासिक, वैज्ञानिक एवं सामरिक महत्व के प्रति व्यक्त चिंताओं की भी सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

More Stories
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम, *उचित दर दुकानों पर साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें अधिकारी-डीएम
देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या, *खाद्यान्न की गुणवत्ता और दुकानों की साफ-सफाई पर विशेष जोर, सेक्टर अधिकारियों के साथ खाद्य विभाग के अधिकारी भी तैनात
संदिग्धों की तलाश में लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, *रायपुर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 300 किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन