July 23, 2026

दून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का कर्तव्य, दून पुलिस के कर्मियों द्वारा ह्नदयघात से पीडित महिला को स्वेच्छा से रक्तदान कर की सहायता

देहरादून

आज दिनांक – 21/05/2026 को व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि ह्नदयघात से पीडित एक महिला, जो मैक्स हास्पिटल देहरादून में उपचाराधीन है, को उपचार हेतु रक्त की नितान्त आवश्यकता है, जिस पर पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त कां0 शाहनवाज तथा पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कां0 आदेश कुमार द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मैक्स हास्पिटल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर उपचाराधीन महिला की सहायता की गयी, जिस पर उपचाराधीन महिला के परिजनों द्वारा पुलिसकर्मियों द्वारा उपलब्ध कराई गई त्वरित सहायता के लिये दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

कां0 आदेश इससे पूर्व 09 बार तथा कां0 शाहनवाज 84 बार रक्तदान कर चुके हैं।

About Author