देहरादून
दिनांक – 25/05/2026 को कोतवाली प्रेम नगर पर वादी नवीन कुमार द्वारा सूचना दी गई कि वह न्यू स्मिथ नगर में पार्सल डिलीवरी करने गया था, वहां पर सुमित लोधी नाम के व्यक्ति द्वारा पार्सल को गलत बताकर लेने से इनकार कर दिया और उसे वापस ले जाने को कहा। वादी द्वारा पार्सल वापस ले जाने से इनकार करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया। दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पर धारा: 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली प्रेम नगर पर टीम गठित कर पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। घटना के बाद से ही अभियुक्त अपने घर से फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी गयी। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर के माध्यम से भी अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर तथा मुखबिर की सूचना पर आज दिनाँक 25-05-26 को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुमित लोधी को मोहनपुर चाय बागान से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास बद्रीपुर से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- सुमित लोधी पुत्र सुभाष लोधी निवासी न्यू कॉलोनी स्मिथ नगर, प्रेम नगर, उम्र- 30 वर्ष
*बरामदगी:* घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार
*पुलिस टीम:*
1- उ०नि० प्रद्युमन सिंह नेगी
2- कांस्टेबल रोबिन

More Stories
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन