देहरादून
दिनाँक 05-06-2026 को वादिनी मति रेनू निवासी एमडीडीए केदार पुरम देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून पर आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके मकान का ताला तोडकर नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिये है। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0-207/2026 धारा-331(3)/305(A) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है।
अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु दिए गए निर्देशों पर तत्काल थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक कर घटना में शामिल संदिग्धों की तलाश हेतु मुखबिर सक्रिय किए गए तथा
मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06/06/2026 को डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र से घटना में शामिल अभियुक्त तैय्यब को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई शत प्रतिशत ज्वैलरी बरामद की गई।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह मजदूरी एवं मिस्त्री का काम करता है, उसके द्वारा कुछ दिन पूर्व भी नेहरू कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था, जिसके संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी पर पूर्व में चोरी के प्रयास का अभियोग मु०अ०सं०- 204/26 पंजीकृत है। अभियुक्त घटना में ल चोरी की गई ज्वेलरी को लेकर बाहर भागने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त तैय्यब पूर्व में भी चोरी/नकबजनी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में कई बार जेल जा चुका है, जिसकी हिस्ट्रीशीट भी थाना नेहरू कॉलोनी पर खोली गई है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
तैय्यब पुत्र शौकत अली निवासी कोटला नवादा, नेहरू कॉलोनी देहरादून, उम्र 27 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
1- एक सोने का बिस्किट 20 gm
2- एक सोने का पैंडल
3- एक सोने की पहाड़ी नथ
4- एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स
5- एक सोने की नाक की रिंग
6- एक सोने का मंगलसूत्र
7- 04 जोड़ी चांदी की पायल
8- 03 चांदी के सिक्के
(9) 2100/- रु नगद
*(बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रूपए)*
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त तैय्यब*
*1*- मु0अ0सं0 117/18 धारा 380/411 IPC थाना डालनवाला
*2*- मु0अ0सं0 01/20 धारा 2/3 गैँगेस्टर एक्ट थाना नेहरूकालोनी
*3*- मु0अ0सं0 517/21 धारा 4/25 आर्म्स act थाना नेहरूकालोनी
*4*- मु0अ0सं0 261/22 धारा 457/380/411 IPC थाना नेहरूकालोनी
*5*- मु0अ0सं0 448/22 धारा 457/380/411 IPC थाना नेहरूकालोनी
*6*- मु0अ0सं0 138/23 धारा 454/382 IPC थाना नेहरूकालोनी
*7*- मु0अ0सं0 139/23 धारा 454/380 IPC थाना नेहरूकालोनी
*8*- मु0अ0सं0 70/24 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना नेहरूकालोनी
*9*- मु0अ0सं0 393/24 धारा 305(ए) bns थाना नेहरूकालोनी
*10*- मु0अ0सं0 448/22 धारा 357/380/411 IPC थाना नेहरूकालोनी
*11 -* मु0अ0सं0 204/26 धारा 305(a)/62/324(4) bns थाना नेहरूकालोनी
*12 -* मु0अ0सं0 207/26 धारा 305(a),331(3),317 (2) bns थाना नेहरूकालोनी
*पुलिस टीम*
1-व0उ0नि0 आशीष कुमार, थाना नेहरूकालोनी
2- उ0नि0 डालेंद्र चौधरी
3- हे0का0 वरुण
4- का0 अर्जुन सिंह
5- का0 अर्जुन सिंह

More Stories
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री
एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, वाहन की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही, ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य महाराष्ट्र से गिरफ्तार