October 3, 2026

नैनीताल के भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; चार घायल

नैनीताल

आज दिनांक 03/10/26भूमियाधार जनपद नैनीताल के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना पर SDRF पोस्ट नैनीताल से SI मनीष भाकुनी के हमराह रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंची SDRF टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जांच में सामने आया कि महिंद्रा स्कॉर्पियो संख्या HR36AP-2156 करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे।
SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में सवार चार लोगों को सामान्य घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाला, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। SDRF टीम द्वारा शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
घायलों का विवरण:
1-अभय, पुत्र अरविंद, थाना मधुबन, करनाल, उम्र 22 वर्ष
2-राहुल, पुत्र धर्मवीर, निवासी करनाल
3-सोनू, निवासी करनाल
4-विक्रम, पुत्र विजेंद्र, निवासी पानीपत, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष
चारों घायलों को सामान्य चोटें आई हैं।

About Author

You may have missed