देहरादून
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के लिए अपना विशेष योगदान देने वाले 15 महानुभावों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 हेतु चयनित महानुभावों को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
जिन महानुभावों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे उनमें राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी (मरणोपरांत), चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु डॉक्टर जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता हेतु मनमोहन भारद्वाज, फिल्म जगत से श्रीमती हिमानी शिवपुरी, लोक जागर गायिका श्रीमती हेमा नेगी करासी, शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉक्टर गिरीश रंजन तिवारी, सामाजिक क्षेत्र में सुश्री अनीता थपलियाल शर्मा, कश्मीर सिंह, पर्यावरण के क्षेत्र में पर्यावरणविद सुरेश भाई, लोक गायिका श्रीमती रेशमा शाह के साथ ही खेल के क्षेत्र में सुश्री एकता बिष्ट, सुश्री वंदना कटारिया, सुश्री अंकिता ध्यानी, सुश्री निकिता चंद एवं श्री कपिल पोखरिया, शामिल हैं।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ