देहरादून
एम०के०पी० (पी०जी०) कालेज, देहरादून के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा विगत 04 माह से लम्बित वेतन का भुगतान न होने के कारण एक आवश्यक बैठक आहुत की गयी. जिसमें जगमोहन सिंह (संरक्षक), हुकम सिंह नेगी (अध्यक्ष), मुकेश कुमार (उपध्यक्ष), तरूण कुमार सिंह (सचिव), सुजीत कुमार (राह-सचिव), सुभाष बन्द (कोषाध्यक्ष) एवं समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
उपरोक्त के सम्बन्ध में पूर्व में महाविद्यालय एसोसिएशन द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखण्ड के माध्यम से मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड तथा सचिव, उच्च शिक्षा, उत्तराखण्ड शासन को वेतन निर्गत किये जाने हेतु अनुरोध किया गया था, जिस पर आतिथि कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई है, जिससे समस्त कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।
बैठक में सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया है कि कर्मचारी वेतन न आने के विरोध स्वरुप काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगें तथा वेतन की समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से पुनः निवेदन किया जायेगा।
वेतन न आने के कारण कर्मचारी वर्ग आर्थिक कठिनाईयों से जूझ रहे हैं। विगत 04 माह का वेतन न आने के कारण कर्मचारियों के सम्मुख जीवन-यापन का संकट उत्पन्न हो गया है। इसी क्रम में कर्मचारियों द्वारा आज काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश