देहरादून
आज दिनांक 12/10/24 को थाना त्यूणी पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि छुमरा से त्यूणी आने वाली एक ऑल्टो कार रायगी मंदिर के पास सड़क से करीब 100 मी नीचे गिर गई है। सूचना पर थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचा तो पाया कि एक आल्टो कार संख्या: यू0के0-07-डीडी-5541 मुख्य सडक से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुए कार सवार 06 व्यक्तियों को कार से बाहर निकाल कर तत्काल उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय पंहुचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा 03 घायलों को मृत घोषित किया गया। शेष अन्य 03 घायलों को प्रार्थमिक उपचार के उपरान्त हायर सेंटर रेफर किया गया। मृतकों के पचांयतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पृथम दृष्टया कार चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना का घटित होना प्रतीत हुआ, दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
*नाम पता मृतक:*
01- सौरांश पुत्र उमेश निवासी ग्राम मेघाटू थाना त्यूणी उम्र – 03 वर्ष।
02- अनीता पत्नी उमेश निवासी ग्राम मेघाटू थाना त्यूणी उम्र – 30 वर्ष।
03- सूरत राम जोशी पुत्र टांगरू निवासी ग्राम मुंदोल थाना त्यूणी जनपद देहरादून उम्र – 78 वर्ष।
*नाम पता घायल-*
01- इतिका पुत्री सहजराम निवासी ग्राम मुन्दोल थाना त्यूणी देहरादून, उम्र – 25 वर्ष।
02- मनीष नौटियाल पुत्र बारूदत्त ग्राम डगोली थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र – 25 वर्ष।
03- जयेन्द्र पुत्र पातीराम निवासी ग्राम चिल्हड़ तहसील त्यूणी देहरादून उम्र – 38 वर्ष।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश