केदारनाथ
गुरुवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंची। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। पंचमुखी उत्सव डोली के केदारघाटी के पहुंचते ही पूरी घाटी बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठी। शुक्रवार को प्रातः काल बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे।
मथुरा से आए शुभम ने बताया कि केदारनाथ आते समय संपूर्ण मार्ग में उन्हें पानी एवं अन्य सारी व्यवस्थाएं मिली। उत्तर प्रदेश से विकास ने कहा कि वो बीते 4 सालों से लगातार केदारनाथ आ रहे हैं, इस वर्ष भी व्यवस्था बहुत अच्छी है। परिसर में भंडारो की भी व्यवस्था अच्छी है। उन्होंने केदारनाथ में अच्छी व्यवस्थाओं के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद अर्पित किया। नोएडा के मुकेश कुमार ने केदारघाटी को अद्भुत बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का भी धन्यवाद अर्पित किया, उन्होंने कहा केदारनाथ परिसर में सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। जिससे हमारे मन में बिल्कुल भी डर नहीं है
आगरा के अमित प्रताप ने कहा कि सरकार की बेहतर व्यवस्थाओं की वजह से उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं हो रही है। महाराष्ट्र के अमूल पुनम ने कहा कि सरकार की ओर से अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसकी वजह से उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने बताया हर स्थान पर पीने के पानी, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड के लोगों का व्यवहार बहुत अच्छा है।
राजस्थान के दिलकुश ने बताया कि उन्हें केदारनाथ धाम में करीब 10 दिन हो गए हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार की वजह से यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, सड़के पहले से अच्छी हो गई हैं। विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी केदारनाथ आने का आग्रह किया। आगरा से आए राहुल ने बताया कि वो बीते 7 सालों से लगातार केदारनाथ यात्रा पर आ रहे हैं। हर साल व्यवस्थाओं में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार बहुत अच्छी व्यवस्था करती जा रही है। स्थानीय व्यापारी सचिन ने बताया कि वो बीते 8 वर्षों वो केदारनाथ में रह रहे हैं। इस साल यात्रा बिजली , पानी , मार्गाे, सड़कों की व्यवस्था और अधिक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में केदारनाथ में विकास में बहुत सुधार आया है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय परिवार के दिव्यांग बुजुर्ग को व्हीलचेयर की भेंट
देहरादून हत्याकांड प्रकरण में एसपी मुख्यालय ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, परिवार का पक्ष सुनकर जुटाई अहम जानकारी, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा, कोतवाली और खुड़बुड़ा चौकी के रिकॉर्ड की गहन समीक्षा, महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: विशाखा अशोक भदाणे (IPS)
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का रुद्रप्रयाग जनपद दौरा, कमेड़ा में लगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर, 35 में से 20 समस्याओं का मौके पर समाधान, शेष पर समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश, अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान- डॉ. आर. राजेश कुमार