देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने अथवा लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त संबंध में थाना प्रेम नगर को सूचना प्राप्त हुई की केहरी गांव, पेट्रोल पम्प प्रेमनगर के पास कुछ लड़के सड़क पर सरेआम पर हो हल्ला कर लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं।
सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आपस में मारपीट व हुडदंग मचा रहे 03 अभियुक्तो 01. सागर पुत्र गोपाल सिंह 02. रईस पुत्र मोहम्मद अकबर तथा 03. रमनिक सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी को धारा 170/126/135 B.N.S.S. के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया ।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त* –
01. सागर पुत्र गोपाल सिंह निवासी संजय चौबे एनक्लेव स्मिथ नगर प्रेम नगर देहरादून उम्र 24 वर्ष
02. रईस पुत्र मोहम्मद अकबर निवास परवल थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 19 वर्ष
03. रमनीक सिंह पुत्र
गुरमेल सिंह निवासी विंग
नंबर 6 प्रेम नगर देहरादून
उम्र 19 वर्ष
*पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 नरेंद्र सिंह बिष्ट
2. कानि0 हरीश सामन्त
3. कानि0 कैलाश डोभाल

More Stories
16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी का विशाल राजभवन घेराव का आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने की बनाई रणनीति
मनसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का अध्ययन देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण भविष्य में उठाए जाने वाले उपायों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री धामी ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण