देहरादून
आज दिनांक 10-08-2025 को समय करीब 14:45 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से दो बच्चों के शांति विहार नाले में बहने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस बल तत्काल आपदा नियंत्रण उपकरणों सहित मौके पर पहुँचा।
मौके पर पहुँचकर पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल शांति विहार नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए एक बालक जिसका नाम आहिल पुत्र साहिद निवासी सपेरा बस्ती थाना रायपुर देहरादून (उम्र 10 वर्ष) को उफनते नाले से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया है, जिसकी स्थिति सामान्य है।
घटना में बहे एक अन्य बालक सलमान पुत्र टिंकू अंसारी (उम्र 12 वर्ष) निवासी जैन प्लॉट वाणी विहार थाना रायपुर देहरादून की पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की गई, जिसका शव दून यूनिवर्सिटी रोड मोथरोवाला ( थाना नेहरू कालोनी) से बरामद किया गया है। शव को 108 के माध्यम से मोर्चरी कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया है, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश