
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजन से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम लेते हुए उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 21-08-2025 को पुलिस के उच्चाधिकारीगणों तथा समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सीनियर सिटीजन्स से मुलाकात कर उनकी कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गयी। इस बीच पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत सीनियर सिटीजन्स से मुलाकात की गई, इस दौरान बुजुर्गों को माल्यापर्ण कर तथा उनके साथ केक काटते हुए खुशियों के पल साझा किये गये। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विकासनगर द्वारा बुजुर्गों को कम्बल वितरित किये गये। इसके अतिरिक्त दून पुलिस द्वारा बुजुर्गों को फर्स्ट एड से सम्बन्धित आवश्यक वस्तुएं: बी0पी0 की मशीने, बैन्डेज, थर्मामीटर तथा दवाइंया आदि वितरित की गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु चीता पुलिस तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर नोट कराये गये। साथ ही पटेलनगर क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा पुलिस को बताया गया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन होनी है किन्तु उसके लिये वो आने जाने में असमर्थ हैं। जिस पर पुलिस द्वारा उन्हें अपने वाहन से संबंधित विभाग ले जाकर उनकी वृद्धा अवस्था पेंशन हेतु आवाश्यक करवाई पूर्ण करवायी गयी। साथ ही उनके द्वारा उनके घर के पखें खराब होने की बात बताई गयी। जिस पर पुलिस द्वारा उनके घर के पखें बदलवा दिये गये। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा सभी बुजुर्गों को साइबर क्राइम के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। दून पुलिस कप्तान द्वारा की गई इस पहल से बुजुर्गों को वरियता देते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ-साथ उनकी हर सम्भव सहायता का विश्वास दिलाये जाने की सभी सीनियर सिटिजनों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
बुजुर्ग व्यक्तियों द्वारा पुलिस कर्मियो को आशीर्वाद देते हुए एसएसपी देहरादून तथा दून पुलिस परिवार का आभार प्रकट किया गया। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा अपने क्षेत्र में बुजुर्ग/ सीनियर सिटीजन व्यक्तियों से मुलाकात की गई।


More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय परिवार के दिव्यांग बुजुर्ग को व्हीलचेयर की भेंट
देहरादून हत्याकांड प्रकरण में एसपी मुख्यालय ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, परिवार का पक्ष सुनकर जुटाई अहम जानकारी, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा, कोतवाली और खुड़बुड़ा चौकी के रिकॉर्ड की गहन समीक्षा, महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: विशाखा अशोक भदाणे (IPS)
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का रुद्रप्रयाग जनपद दौरा, कमेड़ा में लगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर, 35 में से 20 समस्याओं का मौके पर समाधान, शेष पर समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश, अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान- डॉ. आर. राजेश कुमार