देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड में स्थित सभी होटल/ढाबों/फूड स्टालों पर पेय एवं खाद्य पदार्थों को बेचने वाले सभी प्रतिष्ठान स्वामियों के प्रतिष्ठानो/होटल/ढाबों/फूड स्टालों में पेय एवं खाद्य पदार्थ के मिलावट की जांच व जानकारी करते हुए वहां सफाई व्यवस्था, हाइजीन की जांच करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से भोजन बनाने वाली जगहो पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने की यथास्थिती को जांच करने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक: 17-10-24 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून के नेतृत्व में देहरादून नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटल/ढाबों/फूड स्टालों/फूड आदी लगाकर खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों में पेय एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट, सभी कर्मियों का सत्यापन करने तथा सुरक्षा जांच करने के सम्बन्ध में आज भी अभियान चलाया गया।
*अभियान के दौरान 354प्रतिष्ठानों को चेक किया गया।*
*120 संचालकों के विरुद्ध उनके प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई 65 व्यक्तियों को सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनको थाने लाया गया जिनके सत्यापन की कार्रवाई थाने में की जा रही है।*

More Stories
16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी का विशाल राजभवन घेराव का आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने की बनाई रणनीति
मनसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का अध्ययन देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण भविष्य में उठाए जाने वाले उपायों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री धामी ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण