हल्द्वानी
पिथौरागढ़ से सुबह 5:00 चली बस दोपहर 1:45 पर भीमताल के सलड़ी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुखद घटना में चार लोगों की मौत और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए घटना की जानकारी प्रशासन तक मिलते ही मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल विभाग सहित प्रशासन की टीम रवाना की गई। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की। इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत हुई है जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम पहले से तैयार थी और घायलों के अस्पताल पहुंचते ही उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। 24 घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका हाल-चाल जानने के लिए जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी अस्पताल में पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर सभी घायलों का उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सड़क हादसे पर दुख भी जताया कमिश्नर दीपक रावत ने बताया ऋषिकेश एम्स के ट्रामा सेंटर से दो एक्सपर्ट डॉक्टर को भी हल्द्वानी भेजा जा रहा है बेहतर सुविधा देने की अगर जरूरत पड़े तो उन्हें इरेक्ट भी किया जाएगा।
*भीमताल के निकट दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।*
गंभीर रूप से घायल लोगों का सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी में उपचार चल रहा है, और AIIMS ऋषिकेश से भी चिकित्सकों की एक टीम को हल्द्वानी के लिए रवाना किया जा चुका है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय परिवार के दिव्यांग बुजुर्ग को व्हीलचेयर की भेंट
देहरादून हत्याकांड प्रकरण में एसपी मुख्यालय ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, परिवार का पक्ष सुनकर जुटाई अहम जानकारी, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा, कोतवाली और खुड़बुड़ा चौकी के रिकॉर्ड की गहन समीक्षा, महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: विशाखा अशोक भदाणे (IPS)
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का रुद्रप्रयाग जनपद दौरा, कमेड़ा में लगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर, 35 में से 20 समस्याओं का मौके पर समाधान, शेष पर समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश, अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान- डॉ. आर. राजेश कुमार