देहरादून
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों तथा शास्त्री जी के “जय जवान जय किसान” के नारे को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामधुन का सामूहिक गायन भी किया गया।
कार्यक्रम में महानिदेशक बंशीधर तिवारी के साथ अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
एस०टी०एफ० / साइबर क्राइम उत्तराखण्ड की कार्यवाही, निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा, साईबर अपराधियों के द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम की गयी थी बीस लाख रुपये की ठगी
धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक : देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क
नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार