देहरादून
देर रात्रि डोईवाला, लालतप्पड़ क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल ,एक बदमाश जंगल में फरार, फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग जारी, दोनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली।
मुठभेड़ में घायल बदमाशों को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी सीएससी चिकित्सालय डोईवाला भेजा गया,जहां दोनों बदमाशों को रेफर कर जौलीग्रांट हॉस्पिटल लाया गया। एसएसपी देहरादून पहुंचे घटनास्थल, घटनास्थल का निरीक्षण कर चिकित्सालय में जाकर अधिकारियों से ली घटना के बारे में जानकारी। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश दून चिकित्सालय के सामने हुई फायरिंग के हैं मुख्य अभियुक्त।
बदमाशों के विरुद्ध कोतवाली नगर देहरादून में कायम है हत्या का प्रयास करने का अभियोग।
बदमाशों से एक स्कूटी, दो तमंचे जिंदा राउंड व खोखा राउंड हुए बरामद। घायल बदमाशों में सोहेलखान निवासी EC रोड करनपुर और शानू निवासी चावला चौक नालापानी रोड करनपुर शामिल। फरार अभियुक्त की तलाश में कांबिंग जारी। एसएसपी देहरादून ने जोगीवाला चौकी पहुंचकर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग का लिया जायजा।

More Stories
एस०टी०एफ० / साइबर क्राइम उत्तराखण्ड की कार्यवाही, निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा, साईबर अपराधियों के द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम की गयी थी बीस लाख रुपये की ठगी
धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक : देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क
नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार