देहरादून
आरटीआई क्लब देहरादून द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देहरादून के तस्मिया अकादमी, एक इंदर रोड में आयोजित इस समारोह में उल्लेखनीय कार्य के लिए छात्रों और आरटीआई कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पारदर्शिता सूचकांक के आधार पर वर्ष 2024 हेतु डॉ आर0 एस0 टोलिया स्मारक उत्कृष्ट पारदर्शी लोक प्राधिकारी सम्मान से चिकित्सा शिक्षा विभाग को सम्मानित किया गया। आज सचिवालय में आरटीआई क्लब देहरादून के पदाधिकारियों द्वारा यह सम्मान सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ आर राजेश कुमार को सौंपा गया। सचिव, चिकित्सा शिक्षा, डॉ आर0 राजेश कुमार द्वारा इस उपलब्धि हेतु चिकित्सा शिक्षा विभाग को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग अन्य क्षेत्रों में भी विशिष्ट उपलब्धियों के साथ ही सूचना का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में एक आदर्श प्रस्तुतक रहा है
उल्लेखनीय है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग वर्ष 2017 में यह पुरस्कार प्राप्त कर चुका है, तथा 2022-23 तथा 2023-24 के सूचना अनुरोध निस्तारण के आधार पर दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को राज्य सूचना आयोग द्वारा राजभवन में आयोजित समारोह में महामहिम राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट लोक सूचना अधिकारी सम्मान भी श्रीमती ऋचा, लोक सूचना अधिकारी, चिकित्सा शिक्षा विभाग को सम्मानित किया गया।



More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय परिवार के दिव्यांग बुजुर्ग को व्हीलचेयर की भेंट
देहरादून हत्याकांड प्रकरण में एसपी मुख्यालय ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, परिवार का पक्ष सुनकर जुटाई अहम जानकारी, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा, कोतवाली और खुड़बुड़ा चौकी के रिकॉर्ड की गहन समीक्षा, महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: विशाखा अशोक भदाणे (IPS)
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का रुद्रप्रयाग जनपद दौरा, कमेड़ा में लगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर, 35 में से 20 समस्याओं का मौके पर समाधान, शेष पर समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश, अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान- डॉ. आर. राजेश कुमार