देहरादून
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में 38वें राष्ट्रीय खेलो के दृष्टिगत नगर निगम,देहरादून द्वारा समस्त रूटों पर सफाई हेतु विशेष व्यवस्था की तैयारी की गई है। आयोजन हेतु 150 अतिरिक्त कार्मिक लगाकर शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने हेतु डबल शफ़्ट लगाकर सभी स्थानों को चमकाने की योजना बनायी गई है।निगरानी करने के लिए नगर आयुक्त व शीर्ष अधिकारी अलग अलग स्थानों पर निरीक्षण कर रहे हैं।
सफाई कार्य की महत्ता को देखते हुए नगर आयुक्त नमामी बंसल द्वारा इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम के पर्यावरण मित्रों को प्रोत्साहन हेतु स्वच्छता सेनानी सम्मान से सम्मानित किया गया तथा स्वच्छ भारत मिशन में प्राप्त धनराशि से उत्तम कार्य करने वाले प्रयावरण मित्रो को पुरस्कार राशि रु10000/- देकर प्रोत्साहित किया गया है। यह पुरस्कार प्रतिमाह दिया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश