आज बैसाखी के पावन पर्व पर देहरादून में ब्रिजेश विरमानी द्वारा भँडारे का आयोजन न्यू एम्पायर सिनेमा के पास राजपुर रोड पर वितरित किया,इस अवसर पर,आसपास के सभी दुकानदार समेत अन्य लोग मौजूद रहे|

बैसाखी पर्व क्यों मनाते है?
बैसाखी भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व में से एक है। वैसे तो यह पर्व पूरे देश में मनाया जाता है। लेकिन खासतौर पर पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।आज यानी 13 अप्रैल को पूरे देश में बैसाखी मनाई जा रही है। इसे वैशाखी या वैसाखी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन न सिर्फ किसानों के लिए बल्कि सिख धर्म के अनुयायियों के लिए भी बहुत खास माना जाता है। बैसाखी के दिन का धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है, जिसकी झलक हर घर और गुरुद्वारे में देखी जा सकती है।

बैसाखी रबी की फसल के पकने का समय होता है। जब गेहूं की फसल खेतों में सुनहरी होकर लहलहाने लगती है, तो किसान अपनी मेहनत के फल को देखकर बेहद खुश होते हैं। इसी खुशी को मनाने के लिए वे बैसाखी का पर्व मनाते हैं।

More Stories
16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी का विशाल राजभवन घेराव का आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने की बनाई रणनीति
मनसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का अध्ययन देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण भविष्य में उठाए जाने वाले उपायों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री धामी ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण