Dehradun:-पर्यटन राज्य उत्तराखंड के पोटेंशियल की बात करें तो उत्तराखंड में भी लाखों की संख्या में पर्यटकों ने नए साल का जश्न मनाने के लिए रुख किया जिसका अंदाजा उत्तराखंड में हुए जश्न और उसमें बिकी शराब से लगाई जा सकता है। यही नहीं उत्तराखंड के इस पोटेंशियल को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी नया साल के जश्न को धूमधाम से बनाने के लिए और राज्य की इकोनॉमी को बूस्ट करने के लिए कई रियायतें भी दी थी। उत्तराखंड सरकार ने नए साल का जश्न मनाने के लिए रेस्टोरेंट और पर्यटन जश्न से जुड़े होटल व्यवसाईयों को 24 घंटे खुले रहने की छूट दी थी तो वही सरकार के इस बढ़ावे का असर रेवेन्यू पर भी देखने को मिला।
उत्तराखंड आबकारी विभाग ने केवल 31 दिसंबर के जश्न के चलते 142686204 रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल के अनुसार नए साल के जश्न को देखते हुए सरकार द्वारा नए साल के जश्न के मौके पर सभी होटल रेस्टोरेंट और बार को 24 घंटे खुले रहने के आदेश जारी किए थे। इसी के चलते आबकारी विभाग में बाढ़ संचालन की अनुमति रात को 2:00 बजे तक के लिए दी थी। उन्होंने कहा कि राज्य में न्यू ईयर के जश्न में पार्टी करने के लिए वन डे बार लाइसेंस भी उपलब्ध कराए गए थे। आबकारी विभाग के अनुसार न्यू ईयर पार्टी के लिए तकरीबन 600 बार लाइसेंस जारी किए गए थे।
31st नाइट न्यू ईयर पार्टी पर बिकी शराब का विवरण
उत्तराखंड आबकारी विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार बियर की बिक्री की बात की जाए तो देहरादून और नैनीताल में सबसे ज्यादा बिक्री हुई जहां पर पूरे प्रदेश में मिलाकर 9426 बियर की पेटी बिक्री हुई। वहीं इसके अलावा अंग्रेजी शराब की बात की जाए तो यह भी देहरादून और नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा बिकी और पूरे प्रदेश भर में 31st की नाइट 3761 अंग्रेजी शराब की पेटियां बिक्री हुई। इसी तरह से 600 से ज्यादा वनडे बार लाइसेंस दिए गए और देसी शराब की बात की जाए तो यह भी 31 दिसंबर को 11206 पेटियां बिक्री हुई और इस तरह से कुल मिलाकर 31st दिसंबर को न्यू ईयर पार्टी के जश्न में कल 14 करोड़ 26 लाख 86 हजार 204 की शराब से राजस्व प्राप्त हुआ।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश