देहरादून
दिनांक 19 /10 /24 को वादी राजेंद्र नाथ पुत्र शंकर नाथ निवासी कनक गांव चंपावत ने थाना नेहरू कॉलोनी आकर एक प्रार्थना पत्र दिया की उनकी बहन और उसके पति विनोद गिरी गोस्वामी के बीच मे कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और दोनों अलग अलग रहते है।
आज सुबह मेरे जीजा विनोद गिरी गोस्वामी जो रुद्रपुर उधमसिंहनगर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है द्वारा रुद्रपुर से देहरादून आकर मेरी बहन के साकेत कालोनी अजबपुर स्थित रूम पर आ कर जान से मारने की नीयत से मेरी बहन का गला दबाकर हत्या की कोशिश की । यह देखकर मेरा 07 वर्षीय भांजा चिल्लाया जिसे सुनकर पड़ोसी वहाँ आए तो पड़ोसियों को आता देख विनोद गिरी मेरी बहन को मरा समझकर वही छोड़ कर वहां से भाग गया। जिस पर आसपास के लोगो द्वारा मेरी बहन को दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
*उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में मु0अ0स0 336/ 24 धारा 109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया*
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। गठित टीम को सूचना प्राप्त हुई की अभियुक्त अपनी गाड़ी को लेने के लिए साकेत कॉलोनी घटना स्थल पर आ रहा है जिस पर टीम द्वारा दिनांक 20/10/24 को अभियुक्त विनोद गिरि को साकेत कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
विनोद गिरी गोस्वामी पुत्र रमेश गिरी गोस्वामी निवासी कोशल्या एनक्लेव ,गंगापुर रोड ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर ।
*पुलिस टीम*
(1) व0उ0नि0 योगेश दत्त
(2) का0 298 विक्रम बंगारी
(3) का0 1572 नीरज सामंत

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश