देहरादून
आज दिनाँक 15/08/2025 को कार संख्या – UK17 C 0090 क्रेटा, जिसे कार चालक दीपचंद पुत्र चमन लाल निवासी ग्राम हालू माजरा थाना भगवान पुर हरिद्वार चला रहा था तथा उक्त वाहन में संजय गोस्वामी पुत्र हरी गिरी निवासी ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून व रजनीश कुमार पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी करगी ग्रांट देहरादून सवार थे, जो देहरादून से ऋषिकेश जा रहे थे। हर्रा वाला चौकी के पास लक्ष्मण सिद्ध मंदिर जाने वाली रोड के पास अचानक कार में आग लग गई, घटना की सूचना पर डोईवाला पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर फायर सर्विस को बुलाया गया तथा दमकल के वाहनो की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, कार सवार तीनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकाला गया 60 किलोग्राम शहद
एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार