
देहरादून : सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढवाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में देवभूमि ठेकेदार कल्याण समिति उत्तराखण्ड की 11 बिन्दुओं के मांगपत्र के सम्बन्ध में ठेकेदार कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक संकारात्मक रही।
सचिव मुख्यमंत्री ने ठेकेदारों की अधिकतर मांग यथाशीघ्र निस्तारण की बात कही। साथ ही सभी बिन्दुओं पर सकारात्कम रूख अपनाते हुए चरणबद्ध निस्तारण करने पर सहमति बनी। ठेकेदारों के 11 बिन्दुओं में कुछ शासन स्तर, मुख्यालय स्तर कें है जिन पर शासन एवं मुख्यालय स्तर से जल्द ही समाधान किया जाएगा तथा नीतिगत मांगों पर चरणबद्व ढंग से निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने का आवश्वासन दिया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, अधि.अभियन्ता जितेंद्र त्रिपाठी सहित ठेकेदार कल्याण समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश