देहरादून
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में प्रोन्नत किये गये 6 अधिकारियों के तबादले और प्रभार बदले गये है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. आर राजेश कुमार का कहना है कि अभिहित अधिकारी से उपायुक्त के पद पर पदोन्नत होने वाले इन अधिकारियों को नये सिरे से जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि उक्त अधिकारियों की तैनाती को राज्यपाल से मंजूरी मिल गयी है। तैनाती के संबंध में संयुक्त सचिव अरविंद सिंह पांगती ने आदेश जारी किये हैं।
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि अपीलीय अधिकरण देहरादून में तैनात वीरेंद्र सिंह बिष्ट को अब रुद्रपुर स्थित सचल विश्लेषणशाला खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रुद्रपुर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा गणेश चंद्र कंडवाल देहरादून मुख्यालय, अनोज कुमार थपलियाल को कुमाऊं मंडल से अपीलीय अभिकरण देहरादून और राजेंद्र सिंह रावत को गढ़वाल मंडल में तैनाती दी गयी है। डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि राजेंद्र सिंह कठायत को खाद्य विश्लेषणशाला रुद्रपुर से कुमाऊं मंडल में तैनाती दी गयी है। इसके अलावा अशोक कुमार फुलेरिया अपीलीय अभिकरण हल्द्वानी में तैनाती दी गयी है।



More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश