देहरादून
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुद्दों की गम्भीरता को तो समझा परंतु शराब की दुकानों पर रुकते उनके कदम शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल समेत कही अहम मुद्दों को अकेला महसूस करा रहे हैं तो वही जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह ने बुनियादी ढांचे के सुधार के साथ जनहित के विषयों पर काम कर हरिद्वार के आम आदमी को राहत की सांस अवश्य दिलाई…
जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने पहले शराब की दुकानों का चालान किया उससे पहले दुकानों पर छापे और फिर तीसरी बार शराब की दुकानों पर छापे आखिरकार माजरा क्या है जिलाधिकारी को आबकारी विभाग में ही इतनी दिलचस्पी क्यों क्या कोई षड्यंत्र है यह भी जांच का विषय है.. सबसे बड़ी बात है कि जब विभाग ने नियमों के तहत दुकान अलॉट की है तो फिर उसमें अब कमियां क्यों निकाली जा रही है …
जिलाधिकारी का अधिकार अपने जनपद के सभी महत्वपूर्ण विभागों पर होता है लेकिन आम आदमी की सुविधाओं उनके जीवन स्तर के व्यवस्थाओं जैसे स्वास्थ्य, न्याय, चिकित्सा, सड़क जैसी कई महत्वपूर्ण विषयों पर समान रूप से नजर बनी रहनी चाहिए…. हरिद्वार ओर देहरादून में तुलनात्मक अध्ययन से पता चलता है कि हरिद्वार में मूलभूत सुविधाओं और आवश्यकताओं पर लगातार काम चल रहा है तो वहीं जनपद देहरादून का प्रशासन शराब पर रुक खड़ा हुआ है अब जनता भी डीएम साहब की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रही है कि बुनयादी मुद्दों को छोड़कर डीएम साहब शराब के मुद्दे पर आखिर क्यों अटक गए है क्या और कोई जनहित के कार्य डीएम के पास नही है जिन पर वे ध्यान दे,,,,?
*बता दे कि डीएम सविन बंसल का एक शराब की दुकान को लेकर आबकारी आयुक्त से भी ‘घमासान’ हो चुका है !*

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय परिवार के दिव्यांग बुजुर्ग को व्हीलचेयर की भेंट
देहरादून हत्याकांड प्रकरण में एसपी मुख्यालय ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, परिवार का पक्ष सुनकर जुटाई अहम जानकारी, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा, कोतवाली और खुड़बुड़ा चौकी के रिकॉर्ड की गहन समीक्षा, महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: विशाखा अशोक भदाणे (IPS)
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का रुद्रप्रयाग जनपद दौरा, कमेड़ा में लगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर, 35 में से 20 समस्याओं का मौके पर समाधान, शेष पर समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश, अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान- डॉ. आर. राजेश कुमार